बाइक से बाइक की टक्कर में एक युवक हुआ गम्भीर रूप से घायल संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में भर्ती कराया गया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर। बाइक से बाइक की टक्कर में एक युवक हुआ घायल ग्राम प्रधान एंव भा कि यू के प्रदेश सचिव निसार मेंहदी ने उसे अपने वाहन से संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर उपचार के लिए पंहुचाया जंहा इमरजेंसी में उसका उपचार चल रहा है। गुरुवार की शाम करीब 6 बजे रवि वर्मा पेट्रोल पंम्प के पास राहुल यादव पुत्र रोशनलाल निवासी माफी थाना बदोसरांय की बाइक में एक बाइक ने टक्कर मार कर फरार हो गया जिसे ग्राम प्रधान बदोसरांय अपने वाहन से संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर ले गए जंहा इमरजेंसी में युवक का इलाज चल रहा है।