बडे बाबा के दरबार में उमडा आस्था का जन सैलाव जगह जगह हुए भन्डारों में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया

बडे बाबा के दरबार में उमडा आस्था का जन सैलाव जगह जगह हुए भन्डारों में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर।ज्येष्ठ मास के तीसरे मंगलवार को बड़े बाबा के दरबार में उमडा आस्था का जन सैलाव हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र अभरन सरोवर में आचमन कर स्वामी जी की समाधि पर चादर परसाद चढा कर मनवांछित फलों की प्राप्ति एवं विश्वमानव कल्यांण की कामना किया है।कोटवाधाम चौराहे पर स्थित हनुमान मंदिर में भारी भीड़ सैकड़ों लोगों ने हनुमान जी की पूजा अर्चना कर रोजी रोजगार में बरकत एंव विश्वमानव कल्यांण की कामना किया। खजुरिया, मदारपुर,बदोसरांय कोटवाधाम सिरौलीगौसपुर, इत्यादि चौराहों पर आयोजित विशाल भन्डारों में सैंकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर अपने को कृतार्थ किया।