फाग महोत्सव में गूंजेंगे होली के रंग, कवियों के संग सजेगी काव्य गोष्ठी
निष्पक्ष जन अवलोकन
बदायूं/बिल्सी। हिंदी साहित्य सेवा समिति उत्तर प्रदेश बिल्सी इकाई के तत्वावधान में 27 फरवरी को वृहद मासिक काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन पीठाधीश्वर बलदेव धाम गुधनी ललितेश्वरा नन्द जी महाराज के सानिध्य में होगा। आयोजकों के अनुसार “फाग महोत्सव होली के रंग कवियों के संग” थीम पर आधारित यह कार्यक्रम शुक्रवार शाम 4 बजे से बलदेव धाम, ग्राम खौंसारा गुधनी में आयोजित होगा। कार्यक्रम में क्षेत्रीय एवं बाहरी जनपदों के कवि-शायर अपनी रचनाओं के माध्यम से फाग, होली और सामाजिक सरोकारों के रंग बिखेरेंगे। इस अवसर पर साहित्य सेवा से जुड़े रचनाकारों को सम्मानित भी किया जाएगा। आयोजक आचार्य श्री ललितेश्वरानंद जी महाराज ने साहित्य प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है।