पी एम श्री विद्यालय विरौली के छात्रों का एक्पोजर विजिट राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान केन्द्र में

पी एम श्री विद्यालय विरौली के छात्रों का एक्पोजर विजिट राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान केन्द्र में

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय बिरौली के छात्रों का एक्सपोजर विजिट राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान केंद्र लखनऊ का कराया गया जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अपने देश व विदेश के तमाम तरीके के वृक्षों को दिखा जिसमें देश दुनिया के कई तरीके के दुर्लभतम पौधों को बच्चों ने देखा तत्पश्चात पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय के बच्चों द्वारा लखनऊ प्राणि उद्यान का शैक्षिक भ्रमण किया गया जिसमें विद्यालय के छात्रों द्वारा विवश तरीके के पशु पक्षियों को देखा एवं प्राणी उद्यान में लगे झोलों का भी खूब आनंद लिया एक्सपोजर विजिट में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय के प्रधान अध्यापक रमेश चंद्र सहायक अध्यापक राकेश कुमार सुमन सिंह वह अनुदेशक कुलदीप सिंह त्यागी एवं स्टाफ दौलत राम द्वारा बच्चों को सहयोग प्रदान किया गया ।