पंचायत सचिवों ने सौपा निंदा प्रस्ताव
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौली गौसपुर ग्राम विकास अधिकारी / ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की समन्वय समिति ने आकस्मिक बैठक कर ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष कुलदीप वर्मा की अगुवाई में सहायक खंड विकास अधिकारी एडीओ पंचायत मनोज मिश्रा को निंदा प्रस्ताव सौंपते हुए। कहा कि सूरतगंज के खंड विकास अधिकारी पंचायत सचिवों को सुबह 10 बजे से शाम तक लाइव लोकेशन के साथ ऑनलाइन उपस्थिति ले रहे हैं। सचिव संघ इकाई के अध्यक्ष ने इस कार्यवाही को उनकी निजता का हनन बताया और कड़ी निंदा करते हुए निंदा प्रस्ताव सौपा है। इस मौके पर विवेक वर्मा सतीश वीरेंद्र तिवारी राजेश कुमार देवेंद्र वर्मा सुरेश यादव आदि मौजूद रहे।