13 अप्रैल को मशाल जुलूस को लेकर शिक्षकों की रणनीतिक बैठक संपन्न
निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ, बाराबंकी की एक महत्वपूर्ण बैठक उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला पंचायत स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुशील कुमार पांडे ने की। बैठक में आगामी 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित मशाल जुलूस को लेकर विस्तृत एवं गहन चर्चा की गई। इस दौरान अधिक से अधिक शिक्षक साथियों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा टेट अनिवार्यता से मुक्ति का संदेश सरकार तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए रणनीति बनाई गई। सभी शिक्षकों को एकजुट करते हुए बड़ी संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में प्रदेश संयोजक अरुणेंद्र कुमार वर्मा “मुन्ना”, जिला संयोजक एवं उ.प्र. प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा, विशिष्ट बीटीसी टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आनंद पांडे, टीचर्स सेल्फ केयर टीम से राघवेंद्र कुमार सुमन, अटेवा जिलाध्यक्ष अमित वर्मा, मीडिया प्रभारी दिलीप तिवारी, जय कुमार, श्याम किशोर बाजपेई, जय किशन, विवेक मिश्रा सहित कई पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने मशाल जुलूस को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक शिक्षक साथियों से जुड़ने और सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया। अंत में सभी ने संगठन की एकता को मजबूत करते हुए अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक में जनपदीय मंत्री उमानाथ मिश्र, कोषाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री सुनील त्रिपाठी, जिला संगठन मंत्री मोहम्मद आसिम, ललित वर्मा, देवा ब्लॉक अध्यक्ष सत्यप्रकाश तिवारी, हरख ब्लॉक अध्यक्ष कन्हैयालाल मिश्र, रामनगर ब्लॉक मंत्री पवन मिश्र, बनीकोडर मंत्री उदय अग्रवाल, सिरौली गौसपुर मंत्री अनूप अवस्थी एवं देवा ब्लॉक मंत्री अभिजीत श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।









