सांसद तनुज पुनिया ने मोहसिना किदवई के निधन पर जताया शोक
निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी। सांसद तनुज पुनिया ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। वह नोएडा स्थित उनके निजी आवास पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि संघर्षशील एवं दृढ़संकल्प व्यक्तित्व की धनी कांग्रेस संगठन की एक बड़ी शख्सियत का अंत हो गया है। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन मोहसिना किदवई हमेशा एक मजबूत और प्रभावशाली नेता के रूप में सामने रहीं। वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के काफी करीब रहीं और उनके निधन के बाद भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ देश की राजनीति पर चर्चा करती थीं। --- पी.एल. पुनिया ने कहा— एक युग का अंत पूर्व सांसद पी.एल. पुनिया ने भी मोहसिना किदवई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मोहसिना जी सरल स्वभाव और उच्च व्यक्तित्व की धनी थीं। वह अक्सर उनके स्वास्थ्य और देश की बदलती सियासत पर चर्चा करते थे। उन्होंने बताया कि मोहसिना जी कहा करती थीं— “दौर बदलते रहते हैं, सियासत आती-जाती रहती है। यह सियासत पर निर्भर करता है कि वह देश को उन्नति की ओर ले जाए या गर्त की ओर।” उनके अनुसार, वर्तमान हालात चिंताजनक हैं और उनका निधन एक बड़े अनुभव का अंत है। श्री पुनिया ने जिले में तीन दिन के लिए सभी कार्यक्रम स्थगित करने की घोषणा की। साथ ही बताया कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन एवं नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में 10 अप्रैल को दोपहर 1:30 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय, छाया चौराहा पर शोक सभा आयोजित की जाएगी।









