दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग बाराबंकी द्वारा कैम्प लगाया गया
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग बाराबंकी द्वारा सहायक उपकरण हेतु चिन्हांकन शिविर का आयोजन विकासखंड पूरे डलई में किया गया जहां विकासखंड के अलग-अलग क्षेत्र से आये दिव्यांग जनों ने अपने-अपने आवेदन जिसमें ट्राई साइकिल श्रवण यंत्र चलने की छड़ी बैसाखी आदि के अलग-अलग आवेदन प्राप्त किए गए जिसमें से लगभग 60 आवेदनों का चयन किया गया । इस मौके पर विभाग से वरिष्ठ सहायक सियाराम कंप्यूटर ऑपरेटर पंकज कुमार तथा शिवशरण भगवती प्रसाद सेवा संस्थान से अमित कुमार मिश्रा व लालू प्रसाद आदि उपस्थित रहे ।









