थाना भरतकूप पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त को 20 अदद क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया

थाना भरतकूप पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त को 20 अदद क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शराब के निर्माण/बिक्री की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक भरतकूप उपेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में उ0नि0 अभिषेक सिंह.,उ0नि0 अतीन्द्र सिंह मय हमराही आरक्षी अखिलेश तोमर द्वारा अभियुक्त अशोक कुमार कुशवाहा पुत्र राजू प्रसाद निवासी अकबरपुर थाना भरतकूप को एक झोले में 20 अदद क्वार्टर देशी शराब नाजायज के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना भरतकूप में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।