सेवानिवृत्त 04 पुलिस कर्मियों की गयी भावभीनी विदाई

सेवानिवृत्त 04 पुलिस कर्मियों की गयी भावभीनी विदाई
सेवानिवृत्त 04 पुलिस कर्मियों की गयी भावभीनी विदाई

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में पुलिस विभाग में अपनी सेवा देकर अधिवर्षता पूर्ण करने वाले फायरमैन फय्याज मुहम्मद,मुख्य आरक्षी रामप्रताप यादव,महिला मुख्य आरक्षी तहरूननिशा व मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस चन्द्रभान यादव के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक चित्रकूट,क्षेत्राधिकारी राजापुर राज कमल द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे उपनिरीक्षकों को माला पहनाकर, प्रशस्ति-पत्र एवं उपहार प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गई एवं मौके पर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को हल्का नास्ता करवाकर मुंह मीठा कराया गया। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा सेवानिवृत हो रहे अधिकारी/कर्मचारियों से कहा गया कि वह घर जाकर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें एवं निरन्तर व्यायाम करते रहें,जिससे आपका स्वास्थ्य ठीक बनी रहें। आपने जीवन का अमूल्य समय विभाग को दिया है, मैं समस्त पुलिस विभाग की ओर से आपके सुखद जीवन एवं परिवार की तरक्की की मनोकामना करता हूं । इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक राम शीष यादव,प्रधान लिपिक आनन्द मोहन शुक्ला, अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।