चित्रकूट में नवारंभ उत्सव/वार्षिकोत्सव/पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट ।उच्च प्राथमिक विद्यालय खोहर, न्याय पंचायत बरगढ़ ब्लॉक मऊ, जिला चित्रकूट में नवारंभ उत्सव/वार्षिकोत्सव/पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी मऊ राम ऋषि रमन जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड शिक्षाधिकारी मऊ कृष्ण दत्त पांडे जी उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री आलोक गर्ग जी, ब्लॉक अध्यक्ष मऊ वीरभान सिंह जी,ग्राम प्रधान खोहर राम नरेश पाल जी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन करके किया गया। उपजिलाधिकारी मऊ राम ऋषि रमन जी ने नव प्रवेशित बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया और निःशुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण किया । इस अवसर पर आदरणीय खण्ड शिक्षाधिकारी मऊ जी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान उपजिलाधिकारी जी ने बताया कि सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे किसी से कम नहीं है । शासन की मंशानुरूप 1 अप्रैल को निःशुल्क पुस्तक का वितरण किया जाता है। उन्होंने सभी बच्चों को पुरस्कार वितरण भी किया । खण्ड शिक्षाधिकारी मऊ ने अपने संबोधन में बताया कि किस प्रकार से अभाव में पल कर भी सरकारी स्कूल के बच्चे अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। जिले के अंतिम छोर पर स्थित विद्यालय अब किसी कॉन्वेंट स्कूल से कम नही हैं। इस अवसर पर अखिलेश मिश्रा (ARP), रत्नेश पांडे (ARP), वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव प्र अ, दानिश मियां रिजवी प्र अ, अजय सिंह, अमर सिंह, आशीष कुमार त्रिपाठी , देवेंद्र शुक्ला, जय प्रकाश सिंह, सुमित मिश्रा, आकाश त्रिपाठी , अतुल सिंह, प्रदीप सिंह, धर्मेंद्र यादव, राकेश सिंह, राहुल दीप सिंह, अजय नाथ जी, कुबेर प्रसाद जी , सुनील मिश्रा जी, उमाकांत पांडेय जी एवं समस्त अध्यापक गण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय सिंह ( नोडल संकुल शिक्षक) संकुल बरगढ़ के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रामगोपाल सिंह प्र अ उच्च प्राथमिक विद्यालय खोहर एवं उनकी टीम के द्वारा किया गया।









