डेरापुर में डंपर ने पिता-पुत्र को कुचला,मौत मुंगीसापुर बाजार जा रहे थे दोनों वाहन चालक पर केस दर्ज

निष्पक्ष जन अवलोकन।
अंकित तिवारी।
कानपुर देहात के डेरापुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना 1 मार्च 2025 की शाम करीब 6:10 बजे की है।कुलदीप सिंह और राम आसरे मुंगीसापुर बाजार जा रहे थे। दोनों पदमा भट्ठा लडुवापुर से 50 मीटर आगे सड़क के किनारे पैदल चल रहे थे। इसी दौरान डेरापुर की तरफ से आ रहे डंपर ने पीछे से दोनों को टक्कर मार दी। चालक तेज गति से वाहन चला रहा था और हॉर्न भी नहीं बजाया। घायलों को पहले जिला अस्पताल अकबरपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया गया। कुलदीप सिंह को रीजेंसी अस्पताल कानपुर में भर्ती कराया गया, जहां रात 11 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं राम आसरे को हैलट अस्पताल में रात 11:30 बजे मृत घोषित किया गया। मृतक कुलदीप सिंह के बेटे हिमांशु की शिकायत पर पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ धारा 281/125(बी)/106(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।