ज्योति गुप्ता भाकियू अराजनैतिक महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मनोनीत, महिलाओं ने अंगवस्त्र पहनाकर किया भव्य स्वागत

ज्योति गुप्ता भाकियू अराजनैतिक महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मनोनीत, महिलाओं ने अंगवस्त्र पहनाकर किया भव्य स्वागत

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिला अध्यक्ष रामबरन वर्मा ने सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के कस्बा बदोसरांय निवासी समाजसेवी ज्योति गुप्ता को भाकियू (अराजनैतिक) महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। भाकियू की कई महिलाओं ने उन्हें बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि ज्योति गुप्ता किसानों व महिलाओं के हित में बेहतर काम करने में रिकॉर्ड कायम करेंगी। जिलाध्यक्ष ने बताया ज्योति गुप्ता व अन्य पदाधिकारियों को संगठन में जोड़ने का मुख्य उद्देश्य है किसानों की समस्याओं का समाधान और नारी शक्ति को एकजुट करना है। इस दौरान सर्वसम्मति से कई नई नियुक्तियां घोषित की गई है जिसमें गौरव सिंह को युवा तहसील अध्यक्ष सिरौलीगौसपुर वहीं सुधांशु वर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीइस दौरान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति गुप्ता ने बताया कि जिला कमेटी को मैं आभार व्यक्त करती हूं संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसमें मैं खरा उतरने की पूरी कोशिश करुंगी सभी किसान भाईयों व बहनों को एकजुट करके उनके साथ सदा खड़ी रहुंगी सभी समुदाय के लोगों को जोड़कर भाकियू अराजनैतिक संगठन को और भी मजबूती प्रदान करूंगी। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।