जिला जज की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु आयोजित हुई समीक्षा बैठक
निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह (बाराबंकी)। आगामी14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीयलोक अदालत, की तैयारियो को लेकर जिलान्यायालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता प्रतिमा श्रीवास्तव,जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने की। बैठक में कृष्णचन्द्र सिंह अपर जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, शिवानीरावत सिविज जज सी0डि0/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अतिरिक्त राज कुमार सिंह यादव अपर जिलाधिकारी /नोडल अधिकारी प्रशासन, विकास चन्द्र त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी पुलिस, अग्रणी बैंक मैनेजर/नोडल अधिकारी बैंक वफाइनेन्स कम्पनी के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी, बैंकों के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे। जिला जज प्रतिमा श्रीवास्तव ने सभी विभागों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर बल दिया।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकअदालत आमजनता को सुलभ,सस्ता एवं त्वरित न्याय दिलाने का सशक्त माध्यम है। इसे और प्रभावी बनाने हेतु सभी अधिकारी एवं कर्मचारी गंभीरता से प्रयास करें, राष्ट्रीय लोक अदालतों का लाभ जमीनी स्तर पर गरीब, वंचितों को दिलाने का प्रयास करें। लोकअदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु कदम उठाते हुए आशाबहू,आंगनबाड़ी,कार्यकर्ती, आदि के माध्यम से प्रचार प्रसार कराने के निर्देश दिये,जिससे अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा सकें।साथ ही, प्री-लिटिगेशन(मुकदमा पूर्व)के लंबितमामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।पुलिस को निर्देश देते हुये कथन किया कि लोकअदालत में निस्तारण हेतु लंबित मामलों से संबंधितनोटिसों एवं सम्मनों के तामीला कार्य शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए,