छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनी, राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया

निष्पक्ष जन अवलोकन। विजय राम जायसवाल। फतेहपुर(बाराबंकी)शिवसैनिको ने जिला मुख्यालय सोमैया नगर देवा रोड़ पर शिवसेना उद्धव बाला साहब ठाकरे के प्रदेश महासचिव मनोज मिश्र विद्रोही के अगुवाई में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनी, जिसमें राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया प्रदेश महासचिव मनोज मिश्र विद्रोही ने शिवाजी के प्रसंग का वर्णन करते हुए कहाकि समर्थ रामदास स्वामी के शिष्य छत्रपति शिवाजी मुगलों से लड रहे थे।शूरवीर महाराज से खुलकर युद्ध करने में असमर्थ मुगलों ने अघोरी विद्या का प्रयोग कर महाराज की एकांत में हत्या करने का षडयंत्र रचा।एक मुगल किसी तंत्र-मंत्र के बलपर पहरा देने वाले सैनिकों की दृष्टि बचाकर विघ्न-बाधा पार कर शिवाजी महाराज जहां आराम कर रहे थे,उस दालान में पहुंचा । म्यान से तलवार निकालकर महाराज पर वार करने ही वाला था कि किसी अदृश्य शक्ति ने उसका हाथ पकड लिया। उस मुुगल को लगा कि‘मैं सभी की दृष्टि से बचकर जादू-टोने की विद्या के बल पर यहांतक पहुंचने में तो सफल हो गया;परंतु अब ऐन समय पर मुझे कौन रोक रहा है ?उसे तुरंत उत्तर मिला,‘रक्षकों से बचाकर तुम्हारा इष्ट तुम्हें यहां तक ले आया,तो महाराज का इष्ट भी महाराज को बचाने के लिए उपस्थित है ।महाराज का इष्टदेव उस मुगल के इष्टदेव से अधिक सात्विक था; इसलिए शत्रु का दुष्ट संकल्प विफल हुआ।शिवाजी महाराज का रक्षण हुआ और आगे चलकर हिंदवी साम्राज्य की स्थापना की। इस मौके पर जिला उप प्रमुख दीपू वाल्मिकी उर्फ पंडित जी, युवासेना जिला प्रमुख मनोज सिंह मिंटू,अयोध्या मंडल उप प्रमुख सर्वेंद्रप्रताप सिंह दीपक, जिलासचिव प्रवीनवर्मा,कुर्सी वि०सभा प्रमुखकमलेश राजपूत,भवानी सेना राम नगर ब्लाक प्रमुख जयदेवी , सरवन, राम सेवक, नीरज चौहान, रवि कुमार आदि उपस्थित रहे।