कुर्सी विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में शुक्रवार को एक बड़ा घटनाक्रम सामने
निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर, बाराबंकी। कुर्सी विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में शुक्रवार को एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया।पूर्व प्रमुख निन्दूरा तालिम नजीबकोकब नेस०पार्टी छोड़कर ब०स०पा० का दामन थाम लिया।उन्होंनेलखनऊ स्थित बसपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी प्रमुख मायावती से मुलाकातकी। इस अवसर पर बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने तालिम नजीब को विधिवत पार्टी की सदस्यता दिलाई।उनके बसपा में शामिल होने को जिले की राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।इससे बसपा को संगठना त्मक मजबूती मिलने की उम्मीद है, जबकि स०पार्टी को क्षेत्र में बड़ा राजनीतिक नुकसान माना जा रहा है। तालिम नजीब लंबे समय से कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं और उनका क्षेत्र में अच्छा जनाधार है। उनके दल बदलने से आगामी चुनावों में राजनीतिक समीकरण बदलने की पूरी संभावना है। बसपा नेतृत्व का मानना है कि उनके जुड़ने से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और संगठन का विस्तार होगा। इस दौरान बसपा के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी दिनेशचंद्र, अजय गौतम, फतेहपुर पूर्व प्रमुख राजेंद्र गौतम, डॉ. रंजीत और प्रमोद कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी नेताओं ने तालिम नजीब का पार्टी में स्वागत करते हुए इसे बसपा के लिए एक अहम उपलब्धि बताया। राजनीतिक जानकारों अनुसार, कुर्सी क्षेत्र में यह घटनाक्रम आने वालेसमय में चुनावी रणनीतियों को प्रभावित कर सकता है। तालिम नजीब के बसपा में शामिल होने से जिले की सियासत और अधिक रोचक होती नजर आ रही है।