गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब चुनाव 2026-27: नामांकन पत्रों की जांच पूरी, सभी प्रमुख पदों पर मुकाबला तय

गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब चुनाव 2026-27 में नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गई है। अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष सहित सभी प्रमुख पदों पर बहुकोणीय मुकाबला तय।

गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब चुनाव 2026-27: नामांकन पत्रों की जांच पूरी, सभी प्रमुख पदों पर मुकाबला तय

विभव पाठक /ब्यूरो चीफ 

निष्पक्ष जन अवलोकन 

गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के वार्षिक चुनाव सत्र 2026-27 के तहत सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जांच के बाद सभी पदों के लिए दाखिल नामांकन पत्र वैध पाए गए। इसके साथ ही प्रेस क्लब चुनाव में सभी प्रमुख पदों पर रोचक और बहुकोणीय मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई है।

अध्यक्ष पद के लिए अतुल मुरारी तिवारी, ओंकार घर द्विवेदी, कुन्दन उपाध्याय, मनोज कुमार यादव और विजय कुमार जायसवाल मैदान में हैं।

महामंत्री पद पर आशीष भट्ट, हेमंत कुमार तिवारी, पंकज श्रीवास्तव, ब्रजेन्द्र कुमार सिंह और विनय कुमार सिंह के बीच मुकाबला होगा।

कोषाध्यक्ष पद के लिए दुर्गेश यादव, संजय त्रिपाठी और सुशील कुमार चुनावी दौड़ में हैं।

उपाध्यक्ष पद पर धनेश कुमार निषाद, प्रिंस कुमार पांडेय और वेद प्रकाश पाठक के नामांकन वैध पाए गए।

संयुक्त मंत्री पद के लिए हरेन्द्र धर दूबे और महेन्द्र कुमार गौड़ (गंवार) आमने-सामने हैं।

पुस्तकालय मंत्री पद हेतु अरविन्द कुमार वर्मा और संजय कुमार के बीच सीधा मुकाबला होगा।

कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए अजित सिंह, जितेन्द्र कुमार, डा० मनोज कुमार मिश्र, नरसिंह प्रजापति, रजनीश कुमार त्रिपाठी, विकास कुमार पांडेय, विपिन कुमार पांडेय, विनोद प्रदीप अलेक्जेंडर और विभव पाठक के नामांकन वैध घोषित किए गए।

मुख्य चुनाव अधिकारी वागीश चन्द्र श्रीवास्तव ने नामांकन जांच प्रक्रिया पूर्ण होने की औपचारिक घोषणा करते हुए बताया कि चुनाव कार्यक्रम के अगले चरण निर्धारित तिथियों के अनुसार संपन्न कराए जाएंगे। नामांकन वैध होने के बाद सभी प्रत्याशियों ने जनसंपर्क तेज कर दिया है, जिससे प्रेस क्लब चुनाव को लेकर पत्रकारों में उत्साह का माहौल है।