कैंसर से बचाव में खानपान पर रखें विशेष ध्यान: डॉक्टर श्रीकांत पटेल

कैंसर से बचाव में खानपान पर रखें विशेष ध्यान:  डॉक्टर श्रीकांत पटेल

निष्पक्ष जन अवलोकन/अमर नाथ शर्मा सोनभद्र। छपका स्थित पंचशील मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में वर्ल्ड कैंसर डे पखवाड़ा के अंतर्गत गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों ने मरीजों व आम जनमानस को कैंसर से बचाव व आम जीवन में खान-पान के व बचाव के सुझाव दिए। सीईओ डॉ अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि विश्व कैंसर दिवस प्रत्येक वर्ष 4 फरवरी को मनाया जाता है, जिसके तहत पखवाड़ा चला कर आम जनमानस को जागरूक करने का काम किया जाता है। उन्होंने बताया कि पाँच प्रकार की जाँचे हाईपरटेंशन, डायबिटीज, ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर की जॉचे की जाती हैं।डॉक्टर श्रीकांत पटेल एव डॉ अनुपमा मौर्य मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा कि महिलाओ में होने वाले ब्रेस्ट कैसर एवं सर्वाइकल कैंसर के लक्षण एवं उपाय के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक महिला को समय-समय पर नजदीकी चिकित्सक से संपर्क ब्रेस्ट कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर की स्कीनिग करानी चाहिए।मुख कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आशीष वर्मा ने बताया कि मुख के कैंसर के प्रमुख लक्षण, मुख में गाठ या सूजन होना, मुख में सफेद या लाल संग के धब्बे होना, मुख में खुरदरे धब्बे या पपडीदार क्षेत्र होना, चबाने या निकलने में दिक्कत होना एवं मुख मे चार उंगली का मुख में सीधा नहीं जाना आदि प्रमुख लक्षण हैं। उन्होंने कहा कि उक्त में से किसी भी लक्षण के दिखने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क कर स्क्रीनिंग करानी चाहिए। इस मौके पर डायरेक्ट पवित मौर्य, डॉ श्रीकांत पटेल, डॉ आशीष वर्मा, डॉ अनिल जायसवालडॉ दीप नारायण मौर्या,डॉ अनिल,डॉ. सौरभ सिंह, डॉ विवेक, रामाश्रय पटेल, डॉक्टर शाहीन,राहुल विश्वकर्मा, सामिया जमीर आदि लोग मौजूद रहें।