ब्लॉक सभागार सिरौलीगौसपुर में परियोजना निदेशक राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई

ब्लॉक सभागार सिरौलीगौसपुर में परियोजना निदेशक राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई

निष्पक्ष जन अवलोकन जितिन रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। ब्लॉक सभागार सिरौलीगौसपुर में परियोजना निदेशक राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में परियोजना निदेशक राकेश कुमार सिंह ने खंण्ड विकास अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता, सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज मिश्रा,ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी आदि के साथ बैठक करते हुए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवासों की प्रगति की जानकारी हासिल की। परियोजना निदेशक ने स्वयं सहायता समूहों की प्रगति पर सहायक विकास अधिकारी आई एस बी जयराम बाल्मीकि,बी एम एम इमरान,अंजली से स्वंय सहायता समूहों की विस्तृत रुप से जानकारी ली।इस मौके पर आशीष कुमार सहायक विकास अधिकारी कोआपरेटिव, सतीश वर्मा,रवि रावत, तेजभान वर्मा वीरेन्द्र तिवारी आशीष कुमार यादव विवेक कुमार सुरेश चन्द्र यादव, कुलदीप वर्मा, अरविंद कुमार यादव, आदि मौजूद रहे।