साई पीजी कॉलेज में नांदीफाउंडे शन के सहयोग से एक जॉब

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल

फतेहपुर(बाराबंकी)।साई पीजी कॉलेज में नांदीफाउंडे शन के सहयोग से एक जॉब उत्सवकाआयोजनहुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करना और उन्हें करियर के प्रति सही दिशा में मार्गदर्शन देना था जॉब उत्सव में कॉलेज की बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी कई प्रतिक्षित कंपनियां पहुंचीं, जिन्होंने साक्षात्कार के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया।कार्यक्रम छात्राओं को करिपर गाइडेंस, स्किल डेवलपमेंट और साक्षात्कार की तैयारी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई।कई छात्राओं को मौके पर ही नौकरी के प्रस्ताव मिले, जिससे उनमें काफी उत्साह देखा गया।इस आयोजन को सफल बनाने में कॉलेज प्रबंधक विपिन सिंह राठौर और उप प्रबंधक विक्रांत राठौर का विशेष योगदान रहा।

नांदी फाउंडेशन की ओर से अनुकृति नंदा और तपन चटर्जी की टीम ने कार्यक्रम का संचालन किया।

कॉलेज प्रशासन से अदिती राठौर, आरती बैसवार, श्रद्धा सिंह, शिखा नाग, सिद्धि जैन, अनामिका नाग सहित समस्त साईं परिवार ने सहयोग प्रदान किया।

कॉलेज प्रशासन ने बताया कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रोजगार मेलों से छात्राओं को न केवल नौकरी के अवसर मिलते हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ता है।कॉलेज ने भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन की बात कही। जॉब उत्सव में कॉलेज की छात्राएं आयुषी वर्मा, आकांक्षा, आर्तिका मौर्या,आस्थारस्तोगी, सायमा,अंशिका, डाली, फरहत अंजुम और साक्षी ने सक्रिय भूमिका निभाई।