थानाध्यक्ष बहिलपुरवा ने नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट सत्यपाल सिहं के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाए जाने एवं अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यावही के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर अरविन्द कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बहिलपुरवा एवं उनकी टीम द्वारा नाबालिक से दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि दिनाँक 04.02.2026 को थाना बहिलपुरवा क्षेत्रान्तर्गत एक वादी द्वारा थाना बहिलपुरवा पर सूचना दी गयी कि अभियुक्त जानकी शरण द्वारा उनकी नाबालिक पुत्री के साथ बलात्कार करना,गर्भवती कर देना तथा किसी को न बताने की धमकी देना। इस सूचना पर थाना बहिलपुरवा में मु0अ0सं0 06/2026 धारा 64(1),127, 351(3) बीएनएस व 4(2) पॉक्सो एक्ट बनाम जानकी शरण पंजीकृत किया गया। मुकदमा उपरोक्त में विवेचना से प्राप्त साक्ष्य व बयान के आधार पर आज दिनाँक 06.02.2026 को उ0नि0 सत्यमपति त्रिपाठी थानाध्यक्ष बहिलपुरवा व उनकी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त जानकी शरण उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम- 1.उ0नि0 सत्यमपति त्रिपाठी थानाध्यक्ष बहिलपुरवा 2.उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह 3.आरक्षी मोनू राय 4.महिला आरक्षी रीना यादव 5.मुख्य आरक्षी चालक राजकुमार यादव