मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिनांक 05 फरवरी2026 को प्रातः 10ः15 बजे विकास भवन, चित्रकूट का निरीक्षण किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिनांक 05 फरवरी2026 को प्रातः 10ः15 बजे विकास भवन, चित्रकूट का निरीक्षण किया गया।

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।मुख्य विकास अधिकारी डी०पी०पाल द्वारा दिनांक 05 फरवरी2026 को प्रातः 10ः15 बजे विकास भवन, चित्रकूट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय स्थिति निम्नवत् पायी गयी:- निरीक्षण के समय सत्य राम यादव, जिला विकास अधिकारी, रजनीश पाण्डेय जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी, वैभव त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, कार्यालय से अनुपस्थित पाये गयें। जिला विकास कार्यालय, चित्रकूट के निरीक्षण में अतुल कुमार वरिष्ठ सहायक, जगदीश प्रसाद वर्मा, कनिष्ठ सहायक, फारूख आजम, कनिष्ठ सहायक अनुपस्थित पाये गये। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कार्यालय चित्रकूट के निरीक्षण में भयहरण यादव, कनिष्ठ सहायक एवं अतुल गुप्ता कम्प्यूटर प्रोग्रामर अनुपस्थित पाये गये। संजीव कुमार डाटा एण्ट्री ऑपरेटर एवं विकास कुमार डाटा एण्ट्री ऑपरेटर आकस्मिक अवकाश पर पाये गये। उ0प्र0 राज्य आजीविका मिशन कार्यालय चित्रकूट के निरीक्षण के समय विकास मिश्रा कम्प्यूटर ऑपरेटर अनुपस्थित पाये गये। मनरेगा सेल कार्यालय चित्रकूट के निरीक्षण के समय अमित मिश्रा अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी एवं शुभम् मिश्र, लेखा सहायक अनुपस्थित पाये गये। परमेश्वरी प्रसाद तकनीकी सहायक आकस्मिक अवकाश में पाये गये। समाज कल्याण कार्यालय के निरीक्षण के समय केवला प्रसाद वरिष्ठ सहायक, अंकुर कुशवाहा कनिष्ठ सहायक, पवन कुमार यादव कम्प्यूटर आपरेटर अनुपस्थित पाये गये। उ0प्र0 कौशल मिशन कार्यालय,के निरीक्षण के समय संदीप सिंह डीपीएम, रोहित नामदेव अनुपस्थित पाये गये एवं विश्वास जयसवाल बीपीएम आकस्मिक अवकाश में पाये गये। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय के निरीक्षण में अनिल कुमार शुक्ला अपर संख्याधिकारी, बाबूलाल सिंह यादव, अपर संख्याधिकारी, राकेश कुमार द्विवेदी, अपर संख्याधिकारी, संजय कुमार गौड, अपर संख्याधिकारी, नंद कुमार यादव, अपर संख्याधिकारी, अजात शत्रु शर्मा, वरिष्ठ सहायक एवं रितेश आनन्द वरिष्ठ सहायक अनुपस्थित पाये गये। जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण के समय आनन्द कुमार प्रजापति चपरासी, परिवर्तन प्रताप सिंह ग्रा0पं0अधि0, यशवंत यादव डी0सी0 एसएलडब्ल्यूएम, राहुल शुक्ला एकाउण्टेंट, कमलेश गुप्ता कम्प्यूटर ऑपरेटर अनुपस्थित पाये गये। पूर्व में किये गये निरीक्षण एवं कार्यालय में समय से उपस्थित होने के स्पष्ट निर्देश के उपरान्त भी आप द्वारा समय से कार्यालय में उपस्थित न होना उच्चाधिकारियों के निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन हैं। उक्त के क्रम में समस्त अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय से कार्यालय में न आने एवं अनुपस्थित रहने के दृष्टिगत कठोर चेतावनी निर्गत की जाती है एवं निर्देशित किया जाता है कि उक्त के सम्बंध में अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें।