किसी के मान सम्मान में कोई कमी नहीं होगी- डॉ विनोद बिन्द

किसी के मान सम्मान में कोई कमी नहीं होगी- डॉ विनोद बिन्द

निष्पक्ष जन अवलोकन।

अनिल तिवारी।

भदोही। ऊंज क्षेत्र के रमईपुर में शुक्रवार को विशाल कम्बल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भदोही सांसद डॉ विनोद कुमार बिन्द मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में अतिथियों का माल्यार्पण कर और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के दर्जनों गावों से आये गरीब और असहाय लोगो को कम्बल का वितरण किया गया। कम्बल पाने के बाद गरीबों के चेहरे पर ख़ुशी देखी गई। कम्बल वितरण समारोह में लोगो को सम्बोधित करते हुए सांसद डॉ विनोद बिन्द ने कहा कि जनता को कपड़ा, रोटी और मकान जैसे मूलभूत जरूरत को पूरा करना पहली प्राथमिकता है। कम्बल वितरण के कार्यक्रम की काफ़ी सराहनीय बताया। सभी लोगो ने बाल विवाह को न प्रोत्साहित करने की शपथ भी दिलाई गई। सांसद डॉ विनोद बिन्द ने कहा कि पहले की सरकारे गरीबों के लिए राजनीति के अलावा कोई काम नहीं किया लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबों के लिए सोचा और तमाम योजना के माध्यम से गरीबों के जीवन स्तर में सुधार किया। 8 करोड़ गरीब लोगो को मकान भी बनवाया गया.। 16 करोड़ लोगो को हर घर नल योजना के तहत शुद्ध पानी पहुंचाने का कार्य किया। 6 करोड़ लोगो को आयुष्मान कार्ड बनाया गया। लोगो ने अच्छी सरकार चुनी और अब घुसपैठियों का समर्थन करने वालों को दिक्कत हो रही है। देश के हर एक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वे आपने साथ साथ देश के बारे में सोचे और कार्य करें। सांसद ने लोगो को अपना नाम मतदाता में नाम जुड़वाने की अपील। लोकतंत्र में जनता मालिक है, जनता की समस्या का समाधान करना कर्तव्य है। कांग्रेस सरकार में लोग अपने परिवार के नाम योजना बनाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबसे अधिक गांधी जी का सम्मान किया। मीडिया को भी सही को सही और गलत को गलत कहने और लोगो को जागरूक करने की जरूरत है। पहले केवल गड्ढा खोदो और गड्ढा पाटो होता था। कांग्रेस के समय में भ्रष्टाचार का बोलबाला था, आज देश में विकास की तीव्र गति से हो रहा है। युवाओं को भी अपने स्वरोजगार के बारे में भी कार्य करने की जरूरत है। देश में कभी 8 मेडिकल कॉलेज थे आज 78 मेडिकल कॉलेज है। युवाओं को गुमराह करके विपक्षी दलों के लोग केवल अपनी राजनीति को चमकना चाहते है। किसी के मान सम्मान में कोई कमी नहीं रहेगी। ज्ञानपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अखिलेश्वर प्रताप सिंह ने कहा कि कम्बल वितरण का कार्यक्रम पुनीत कार्य है। सांसद देश के मंत्री बने ऐसी सभी की कामना की और सांसद के कार्यों की सराहना की। कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में केवल ज्ञानपुर ब्लॉक से एक लाख से अधिक मतों से जीत दर्ज करेंगे। सांसद हमेशा लोगो के दुःख सुख में साथ है। ज्ञानपुर ब्लॉक के सभी 92 ग्राम प्रधानों के तरफ से बधाई दी। रमईपुर के ग्राम प्रधान राजन सिंह ने सभी का स्वागत और अभिनन्दन किया और सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग और ज़िला प्रोबेशन विभाग के तरफ से अभिनव समिति के डायरेक्टर राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में कठपुतली नृत्य और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह समेत विषयों पर तमाम जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर सांसद डॉ विनोद बिन्द, अखिलेश्वर प्रताप सिंह, राजन सिंह, रत्नेश सिंह, विष्णु प्रताप सिंह, देवराज दूबे, राम प्रकाश पाण्डेय, शीतला प्रसाद बिन्द समेत कई ग्राम सभा के ग्राम प्रधान और भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन टिंकू शुक्ला ने किया।