एसएम पब्लिक स्कूल टिकैतनगर में वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

एसएम पब्लिक स्कूल टिकैतनगर में वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

निष्पक्ष जन अवलोकन रत्नाकर पांडे टिकैतनगर, बाराबंकी। एसएम पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव में छोटे-छोटे बच्चों एवं बच्चियों द्वारा रंगारंग और मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। राजस्थानी डांस ने दर्शकों का मन मोह लिया, वहीं राम जन्मभूमि पर आधारित सुंदर नृत्य प्रस्तुति ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश शर्मा एवं नगर अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता पहुंचे। मंच पर आगमन पर विद्यालय के श्याम कसेरा द्वारा गुलाबों की भव्य माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। साथ ही प्रतीक चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजकुमार पांडे, मास्टर शिवकुमार गुप्ता, रंजीत जैन, डॉ. रमेश कुमार, ललित सोनी, बृजेश रावत, सचिन कौशल, संतोष गुप्ता, पिंकू जैन, बद्री गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। टिकैतनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष कृपा शंकर शुक्ला अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा “ऑपरेशन सिंदूर” की विशेष प्रस्तुति भी दी गई, जिसकी मंत्री जी ने सराहना करते हुए प्रतिभागी बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप धनराशि प्रदान की। मंत्री जी ने अपनी निधि से विद्यालय के विकास हेतु ₹5,00,000 की धनराशि देने की घोषणा की। इस भव्य आयोजन में हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष, अभिभावक एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।