उपजिलाधिकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने तहसीलदार के साथ विपणन धान क्रय केंद्र बदोसरांय का निरीक्षण किया

उपजिलाधिकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने तहसीलदार के साथ विपणन धान क्रय केंद्र बदोसरांय का निरीक्षण किया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तेजस के ने सिरौली गौसपुर तहसील क्षेत्र के विपणन धान क्रय केंद्र बदोसरांय का निरीक्षण किया। शुक्रवार को तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा के साथ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट केंद्र पर पहुंचे और धान खरीद व्यवस्था का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने केंद्र पर मौजूद किसानों से बातचीत की। उन्होंने धान खरीद से संबंधित जानकारी ली और उनके कागजात भी देखे।इसके बाद, उन्होंने केंद्र प्रभारी प्रमोद द्विवेदी से खरीद संबंधी जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दस्तावेजों की जांच किया। केंद्र प्रभारी प्रमोद द्विवेदी ने बताया कि अब तक 423 किसानों से 21260 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है।उन्होंने यह भी बताया कि किसानों को प्रतिदिन टोकन वितरित किए जा रहे हैं। टोकन के अनुसार ही किसानों को फोन करके बुलाया जाता है और उनके धान की खरीद की जा रही है।एसडीएम ने खरीद प्रक्रिया से संबंधित नमी मापक मशीन, कांटा और अन्य मशीनों के साथ-साथ अभिलेखों का भी निरीक्षण किया। शुक्रवार को रोहित राम से 43 क्विंटल, राजाराम से 40 क्विंटल और सहजराम से 32.40 क्विंटल धान खरीदा गया।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तेजस के ने केंद्र प्रभारियों को किसानों का धान समय पर खरीदने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी किसान को केंद्र से वापस न किया जाए और छोटे किसानों को प्राथमिकता दी जाए। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। उप जिलाधिकारी तेजस के ने बताया कि बदोसराय धान क्रय केंद्र और गोदाम का निरीक्षण किया गया है। जिसमें व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं और धान खरीद सुचारु रूप से चल रही है।