उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस मध्य ज़ोन की कमान एडवोकेट मोहित यादव को सौंपी गई

उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस मध्य ज़ोन की कमान एडवोकेट मोहित यादव को सौंपी गई

निष्पक्ष जन अवलोकन।

अंकित तिवारी।

कानपुर देहात।कांग्रेस पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती के तहत बड़ा निर्णय लेते हुए उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस मध्य ज़ोन की ज़िम्मेदारी एडवोकेट मोहित यादव को सौंपी है। मोहित यादव मूल रूप से औरैया ज़िले के निवासी हैं और लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। किसान कांग्रेस में उनकी सक्रियता, किसानों के मुद्दों को लेकर निरंतर आवाज़ उठाना और संगठन को जमीनी स्तर तक मज़बूत करने के प्रयासों को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, मोहित यादव की नियुक्ति से न केवल मध्य ज़ोन में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी, बल्कि किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस और भी मुखरता से आगे आएगी। इस नियुक्ति के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में ख़ुशी का माहौल है। लोग मान रहे हैं कि मोहित यादव के नेतृत्व में किसान कांग्रेस को नई दिशा मिलेगी और किसानों की आवाज़ और बुलंद होगी। पार्टी नेताओं का कहना है कि किसान कांग्रेस में इस नई ऊर्जा से आने वाले समय में कांग्रेस को मज़बूती मिलेगी।