उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सिरौलीगौसपुर की आवाश्यक बैठक मीरापुर में हुई
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सिरौलीगौसपुर गौसपुर के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक विकास खंड सिरौलीगौसपुर के प्राथमिक विद्यालय मीरापुर में संगठन के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संयोजन ब्लॉक अध्यक्ष शिवा जी मिश्र एवं ब्लॉक मंत्री आशुतोष वर्मा द्वारा किया गया। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु ठोस रणनीति तैयार की गई। बैठक में प्रमुख रूप से निम्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया— शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी पहल करने का निर्णय। संगठन को सुचारू एवं मजबूत रूप से संचालित करने के लिए सदस्यता विस्तार एवं नियमित संवाद व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर जोर। महिला शिक्षकों से संबंधित समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने का संकल्प। सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों की पेंशन पत्रावली एवं अन्य देयकों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराने की मांग। टीईटी अनिवार्यता प्रकरण के शीघ्र समाधान हेतु एकजुट होकर संघर्ष की रणनीति तैयार करना। जिन महिला शिक्षकों के छोटे बच्चे हैं, उन्हें बोर्ड परीक्षा ड्यूटी से मुक्त किए जाने की मांग को प्रमुखता से उठाने का निर्णय। ब्लॉक अध्यक्ष शिवा जी मिश्र ने कहा कि संगठन शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है तथा यदि आवश्यक हुआ तो व्यापक स्तर पर आंदोलनात्मक कदम भी उठाए जाएंगे। ब्लॉक मंत्री आशुतोष वर्मा ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों से संगठन की एकजुटता बनाए रखने तथा शिक्षकों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया। बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह यादव, जितेंद्र यादव, मो० अली, सुनील दत्त शुक्ला, धर्मराज, सारिका कन्नौजिया, पवन मिश्रा, सौरभ पांडेय, अमित रावत, अमरेंद्र चतुर्वेदी, पुष्पराज, अमर दीप, आकाश, शेखर रस्तोगी,जियाउर्रहमान, रविंद्र गुप्ता सहित अनेक शिक्षक पदाधिकारी उपस्थित रहे।