अखंड भारत के निर्माता सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य के आदर्शों पर चलकर शोषित समाज को अधिकार दिलाएगी जन अधिकार पार्टी

अखंड भारत के निर्माता सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य के आदर्शों पर चलकर शोषित समाज को अधिकार दिलाएगी जन अधिकार पार्टी

​ निष्पक्ष जन अवलोकन/अमर नाथ शर्मा सोनभद्र/ जन अधिकार पार्टी द्वारा आयोजित अखण्ड भारत के निर्माता व प्रथम चक्रवर्ती सम्राट एवं मौर्य वंश के संस्थापक सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य जी कि जयंती विधानसभा सभा ओबरा (402) के ग्राम सभा - वेलकप में मनाई गयी।सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य की ऐतिहासिक विरासत और आधुनिक राजनीति में उसके महत्व पर चर्चा की गई। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य केवल एक राजा नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और न्यायपूर्ण प्रशासन के प्रतीक थे।जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य ने कहा कि सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य का शासन 'समतामूलक समाज' की नींव था, जहाँ योग्यता को प्राथमिकता दी जाती थी। जन अधिकार पार्टी उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति (पिछड़ों, दलितों और शोषितों) को मुख्यधारा में लाने के लिए प्रतिबद्ध है।जिस तरह चन्द्रगुप्त मौर्य ने मगध के क्रूर शासक को समाप्त कर जनता का शासन स्थापित किया, उसी तरह जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा०बाबू सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में पार्टी 'भागीदारी' की लड़ाई लड़ रही है। पार्टी की मुख्य मांग "जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी" के सिद्धांत पर आधारित है।मौर्य प्रशासन अपनी कार्यकुशलता के लिए जाना जाता था। कार्यक्रम में संत कुमार, कालीचरण, कृष्ण मुरारी, नन्दलाल, अशोक, जगनी, रंजना, इंदु देवी, प्रियंका, रामप्रवेश, चन्द्रिका, अमरावती, नमिता, सहेन्द्र सहित अनेको लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष मंगला प्रसाद मौर्य जी ने किया।