सी डी पी ओ ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ बैठक की

सी डी पी ओ ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ बैठक की

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।सीडीपीओ अर्चना वर्मा ने सोमवार को औरेला पंचायत भवन में रामपुर सेक्टर की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ बैठक की।बैठक में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के फॉर्म भरवाने के अभियान पर चर्चा की गई और कार्यकत्रियों को फॉर्म भरने की विस्तृत जानकारी दी गई।सीडीपीओ अर्चना वर्मा ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा फॉर्म भरे जा रहे हैं और इसके लिए आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, टीकाकरण कार्ड और ई-श्रम कार्ड जैसे दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि जिन लाभार्थियों के पास आवश्यक दस्तावेज नहीं होते हैं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उनसे संपर्क कर दस्तावेज तैयार करने में सहायता करती हैं।बैठक में सुपरवाइजर मधु सिंह सहित कई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।