सिरौलीगौसपुर तहसील के जागेश्वर महादेव की शोभा यात्रा निकाली गई
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।तहसील परिसर स्थित जागेश्वर महादेव मंदिर से मंगलवार एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा की अगुवाई बाबा विनोद कुमार मिश्रा और उनके पुत्र अभिषेक मिश्रा ने की। शोभायात्रा का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म के हिंदू जन जागरण को बढ़ावा देना बताया गया।यात्रा में भगवान भोलेनाथ के पूरे परिवार की आकर्षक झांकी सजाई गई थी। गाजे-बाजे के साथ निकली इस शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। बदोसराय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता आलोक कनौजिया और व्यापारी रामू गुप्ता ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का अभिनंदन किया।यह शोभायात्रा बदोसराय ,मरकामऊ, बरौलिया होते हुए तहसील परिसर में संपन्न हुई। यात्रा में दर्जनों वाहन और जेसीबी शामिल थीं। जेसीबी पर भांगड़ा बजाते हुए निकाली गई शोभायात्रा लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।बाबा विनोद मिश्रा ने बताया कि यह यात्रा भगवान श्री जागेश्वर महादेव के आशीर्वाद से सनातन धर्म के उत्थान और हिंदू समाज में एकता व जागरूकता लाने के लिए आयोजित की जा रही है। उन्होंने 'एक रहेंगे तो नेक रहेंगे' का संदेश देते हुए इस आयोजन को सफल बताया।