सम्पूर्ण समाधान दिवस में 12 शिकायतें आयीं 3 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 12 शिकायतें आयीं 3 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी ।तहसील सभागार में अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 12 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 3 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। हर शिकायत का समाधान मौके पर जाकर किया जाना चाहिए, ताकि शिकायतकर्ता संतुष्ट हो और उसे बार-बार शिकायत न करनी पड़े।तहसील दिवस में तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा, खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता, पूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार, विद्युत उपखंड अधिकारी विमलेश मौर्य, सीडीपीओ अर्चना वर्मा, डॉ. देव प्रताप सिंह वर्मा, वन रेंजर अल्पना पांडे, डिप्टी वन एंजेल मनोज कुमार और खंड शिक्षा अधिकारी फिजा मिर्जा सहित कई तहसील व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।