शिक्षा के साथ सुरक्षा: फ्यूचर लीडर्स स्कूल में खसरा-चेचक टीकाकरण अभियान का सफल आयोजन
निष्पक्ष जन अवलोकन
बदायूं/बिल्सी ।फ्यूचर लीडर्स स्कूल, बिल्सी में खसरा-चेचक टीकाकरण अभियान का सफल आयोजन किया गया। यह टीकाकरण कार्यक्रम विशेष रूप से कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों को समय पर आवश्यक टीके लगाए गए, ताकि उन्हें गंभीर संक्रामक रोगों से सुरक्षित रखा जा सके। इस अभियान के अंतर्गत सीएचसी बिल्सी टीम से ए.एन.एम. सुकीर्ति, ललिता नाज़रीन, साक्षी एवं लक्ष्मी देवी विद्यालय परिसर में पहुंचकर पूरे व्यवस्थित ढंग से टीकाकरण कार्य संपन्न कराया। टीम द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद सुरक्षित एवं सावधानीपूर्वक टीकाकरण किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता, सुरक्षा एवं कोविड-उपयुक्त व्यवहार का विशेष ध्यान रखा गया। विद्यालय के डायरेक्टर वी पी सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों का स्वस्थ रहना ही उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव है। समय पर टीकाकरण से बच्चों को खसरा, चेचक जैसी गंभीर बीमारियों से सुरक्षा मिलती है और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों के संपूर्ण टीकाकरण को गंभीरता से लें और स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करें। विद्यालय प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग एवं सीएचसी बिल्सी की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं तथा उन्हें एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकगण एवं स्टाफ ने भी सक्रिय सहयोग किया, जिससे टीकाकरण प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सकी। बच्चों में भी इस अभियान को लेकर उत्साह देखा गया और अभिभावकों ने विद्यालय की इस पहल की सराहना की। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में आयोजित यह खसरा-चेचक टीकाकरण अभियान बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कदम सिद्ध हुआ, जो आने वाले समय में स्वस्थ, सुरक्षित और जागरूक पीढ़ी के निर्माण में सहायक होगा। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह, अकेडमिक हेड सी.के. शर्मा, जूनियर कॉर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कॉर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री प्राइमरी कॉर्डिनेटर राखी गुप्ता, विश्वदीपक शर्मा (पी.टी.आई.) रूबी मौर्य, मुनीश शर्मा, प्रशांत सिंह, विशेष चौहान, दीक्षा वार्ष्णेय, रागिनी मिश्रा, ट्विंकल जैन, ऐश्वर्या माहेश्वरी, प्रीति श्रीवास्तव, प्रज्ञा वार्ष्णेय पारस चंद्र, अंजली सिंह, शिवानी सिंह, नाहिद सैफी, शिफा सैफी, श्रुति कीर्ति, अफ़्शीन सिद्दीकी, दीक्षा राठौर, काजल राठौर, प्रिया सैनी, रश्मि शर्मा, निकिता गुप्ता, तनुष्का माहेश्वरी , शालिनी शर्मा , सिदरा खान, तैबा फात्मा, अनामिका सिंह, आलिया तारिक, हर्षित शर्मा, समरीन , अदिति वार्ष्णेय, और अनम अंसारी उपस्थित रहें।