राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर कर्वी में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया,

राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर कर्वी में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया,

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर कर्वी में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक अधीक्षक वीर सिंह ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णनन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया संचालन करते हुए योग शिक्षक योगाचार्य संजय कुमार ने डॉक्टर राधाकृष्णनन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए समस्त किशोरों से कहा कि इस संसार में ज्ञान के समान पवित्र करने वाला दूसरा कुछ नहीं है सहायक अधीक्षक ने समस्त किशोरों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम में कला शिक्षक अशोक कुमार पटेल, राहुल, लव कुश कुमार एवं समस्त किशोर मौजूद रहे।