मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में तैनात महिला एडीओ पंचायत को अज्ञात मोबाइल नंबरों से आपत्तिजनक कॉल और संदेश मिलने

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर (बाराबंकी) मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में तैनात महिला एडीओ पंचायत को अज्ञात मोबाइल नंबरों से आपत्तिजनक कॉल और संदेश मिलने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जनवरी और फरवरी में आए कॉल व संदेश पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 6 जनवरी 2026 को एक अज्ञात नंबर से कॉल आई थी, जिसमें अनुचित भाषा का प्रयोग किया गया। इसके बाद 15 फरवरी 2026 की रात को दूसरे अज्ञात नंबर से आपत्तिजनक संदेश भेजे गए। पुलिस को सौंपे स्क्रीनशॉट एडीओ पंचायत ने प्राप्त संदेशों के स्क्रीनशॉट पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। लगातार कॉल