कस्बा बदोसरांय व कुन्तेश्वरधाम महादेव मंदिर पर भन्डारे का आयोजन किया गया

कस्बा बदोसरांय व कुन्तेश्वरधाम महादेव मंदिर पर भन्डारे का आयोजन किया गया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर।कस्बा बदोसरांय के रामसेवक यादव चौराहे के निकट स्वर्गीय प्रेमनारायण अवस्थी के पुत्र आशीष अवस्थी के आवास पर आयोजित विशाल भन्डारे में वरिष्ठ भाजपा नेता गौरीकांत दीक्षित एंव सिद्वार्थ अवस्थी ने भन्डारे का शुभारंभ किया। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से सनातन मजबूत होता है।और हमारी संस्कृत का आगे बढती है। भन्डारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर अपने आप को कृतार्थ किया। बदोसरांय की भाजपा नेता ज्योती गुप्ता द्वारा शिवरात्रि पर्व पर आयोजित भन्डारे में भी गौरीकांत दीक्षित ने भाग लिया। शैलेन्द्र विश्वकर्मा बालमुकुन्द त्रिवेदी अमन गुप्ता, रमेश तिवारी विन्दे, बृजेश तिवारी घनश्याम मिश्रा दुर्गेश बाजपेयी अमित आदि मौजूद रहे। कुन्तेश्वरधाम मन्दिर पर अनामिका वर्मा द्वारा आयोजित विशाल भन्डारे में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर अपने को कृतार्थ किया।इस मौके पर दिनेश कुमार वर्मा माधुरी देवी शिवम वर्मा,राधा वर्मा ईशान वर्मा शुभम शिवशंकर आदि ने भन्डारे में प्रसाद वितरण में सहयोग किया।