मिशन शक्ति अभियान फेज-5 का मा0 कैबिनेट मंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारम्भ विभिन्न क्षेत्रो में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली 15 महिलाओं को किया गया सम्मानित मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 योजना का शुभारंभ कार्यक्रम को एनआईसी व कलेक्ट्रेट में किया गया सजीव प्रसारण

निष्पक जन अवलोकन। मनोज अग्रहरी। मीरजापुर। मीरजापुर 20 सितम्बर 2025- मिशन शक्ति अभियान 2025-26 के फेज-5 अभियान का शुभारंभ मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा लखनऊ से किया गया जिसका सजीव प्रसारण सभी जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन विभिन्न विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों एवं आम जनमानस के साथ मीरजापुर एन0आई0सी0 व कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। जनपद स्तर पर अभियान की शुरुआत कलेक्ट्रेट सभागार में मा0 मंत्री प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले आशीष पटेल, सदस्य विधान परिषद श्याम नरायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कनौजिया, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर श्याम सुन्दर केसरी, मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल बालकृष्ण त्रिपाठी, पुलिस महानिरीक्षक आर0पी0 सिंह, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को शक्ति प्रेरक के रूप में सम्मान पत्र एवं मिशन शक्ति मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में प्रोफेसर डाॅ बीना सिंह उच्च शिक्षा के क्षेत्र म योगदान, डाॅ रीता मिश्रा उच्च शिक्षा में योगदान, शिखा मिश्रा महिलाओं एवं बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के साथ ही उन्हें आगे बढ़ाने में योगदान, पूर्णिमा सिंह महिलाओं एवं बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के साथ ही उन्हें आगे बढ़ाने में योगदान, शशिबाला स्वंय सहायता समूहो के माध्यम से स्वंय एवं अन्य महिलाओं को रोजगार देने में योगदान, शिवकुमारी, चन्दा देवी ग्रामीण उत्थान हेतु, शान्ति देवी ग्रामीण उत्थान हेतु, प्रिया सिंह स्वच्छता अभियान के क्षेत्र में, इन्द्रावती देवी स्वच्छता के क्षेत्र में, नीलम कुमारी महिला सुरक्षा में योगदान, सलोनी दिवाकर महिला सुरक्षा सम्मान के क्षेत्र में, नगीना सिंह भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान में योगदान, राधिका सिंह भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान में योगदान, जागृति पाण्डेय महिला स्वास्थ्य सुधार में योगदान हेतु मा0 जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा सम्मानि किया गया। इस अवसर पर मा0 कैबिनेट मंत्री कहा कि मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने मिशन शक्ति फेज-5 योजना का शुभारंभ किया गया है जिसका आज सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में सुना गया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार लगातार मिशन शक्ति के बारे में बहुत अच्छे कार्य किए हैं जमीन पर हमारी सरकार के द्वारा किए गए कार्यों को जनता आकर्षित कर रही है। उन्होंने महिलाओं व अधिकारियों कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी व डबल इंजन की सरकार कि इस योजना को धरातल पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ सीएल वमा, उपायुक्त उद्योग विरेन्द्र कुमार, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 धर्मजीत सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।