बालाजी दरबार में हनुमान जन्मोत्सव महोत्सव के पहले दिन आयोजित हुआ सुंदर कांड पाठ

निष्पक्ष जन अवलोकन

बालाजी दरबार में हनुमान जन्मोत्सव महोत्सव के पहले दिन आयोजित हुआ सुंदर कांड पाठ

बदायूं/बिल्सी ।नगर के बालाजी तिराहा रोड स्थित बालाजी दरबार में हनुमान जन्मोत्सव महोत्सव से पूर्व आज विधिवत सुंदरकांड का सामूहिक पाठ का आयोजन किया गया जिसमें दरबार के सभी सदस्यों एवं भक्तों ने हिस्सा लिया सुंदरकांड का पाठ मधुर संगीत ध्वनि द्वारा किया गया जिससे पूरा मंदिर का वातावरण आनंद मय एवं भक्ति मय हो गया सभी लोग भक्ति में ऐसे डूब गए जैसे स्वयं उनके मन को सच्चे सुख एवं शांति की प्राप्ति हो रही हो सुंदरकांड के पाठ के बाद सभी को प्रसाद वितरण किया गया इसके बाद मंदिर के प्रधान पंडित मटरूमल शर्मा ने सुंदरकांड पाठ गाने वाले संगीत मंडली से नरेंद्र सिंह,बीकेश सिंह,रिषभ सिंह,वीरेश सिंह, अमित सिंह, सुमित, हर्ष दीक्षित, बजरंग कीर्तन मंडल सतेती को अंग वस्त्र व प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर दरबार के सभी भक्त एवं सेवक मौजूद रहे