बाबा सुदामा साहब आश्रम में श्री श्रीचंद्र भगवान सहित अन्य संतों की प्रतिमा ओं का पाटोत्सव आयोजित

बाबा सुदामा साहब आश्रम में श्री श्रीचंद्र भगवान सहित अन्य संतों की प्रतिमा ओं का पाटोत्सव आयोजित

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर(बाराबंकी)स्थानीय मे कदीमी बाबा सुदामा साहब आश्रम में श्री श्रीचंद्र भगवान सहित अन्य संतों की प्रतिमा ओं का पाटोत्सव आयोजित हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन महंत हेमंत दास के सान्निध्य और आयोजक पंडित अखिलेश चंद्र शास्त्री के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। पाटोत्सव का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, पूजन-अर्चन और हवन के साथ हुआ।संत प्रतिमाओं का विधिवत अभिषेक कर उनका विशेष श्रृंगार किया गया,जिससे आश्रम भक्ति मय हो गया। इस दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक प्रवचनों का आयोजन हुआ, जिसमें संतों ने धर्म, सेवा और सदाचार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज में समरसता और भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर नगर के कई प्रमुख नागरिक उपस्थित रहे। इनमें के.के.जैन, गिरधर गोपाल गुप्ता, अनुपम निगम और अनिल कुमार शर्मा प्रमुख थे। सभी अतिथियों ने इस आयोजन की सराहना की और इसे क्षेत्र की धार्मिक परंपराओं को मजबूत करने वाला बताया। पाटोत्सव के समापन पर हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। बाबा सुदामा साहब आश्रम में आयोजित पाटोत्सव धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सेवा भावना का प्रतीक रहा। इसने क्षेत्र की आध्यात्मिक चेतना को बल प्रदान किया।