प्रभारी निरीक्षक मऊ ने नाबालिक से दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मऊ फहद अली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मऊ दुर्गविजय सिंह व उनकी टीम द्वारा नाबालिक से दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि दिनांक 19.02.2026 को एक वादी द्वारा थाना मऊ में सूचना दी गयी थी कि मेरी नाबालिग पुत्री के साथ रामअशीष द्वारा दुष्कर्म करना जिससे गर्भवती हो जाना,उसके 07 माह के गर्भ का गर्भपात करा देना तथा किसी से कहने पर जान से मारने की धमकी देना । इस सचूना पर थाना मऊ में मु0अ0स0 48/2026 धारा 65(1),89,351(3) बी0एन0एस0 व 04 पॉक्सो एक्ट बनाम रामअशीष उपरोक्त पंजीकृत किया गया। दौराने विवेचना पीड़िता के बयान अन्तर्गत धारा 183 बीएनएसएस के तहत स्वयं गर्भपात कराये जाने के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में से धारा 89 का लोप करते हुए आज दिनांक 24.02.2026 को प्रभारी निरीक्षक मऊ व उनकी टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त के वांछित अभियुक्त रामअशीष को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी करने वाली टीमः- 1. दुर्गविजय सिंह प्रभारी निरीक्षक मऊ 2.आरक्षी आनन्द प्रताप सिंह 3.आरक्षी बृजेन्द्र राय