पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र बांदा महोदय द्वारा पौष पूर्णिमा पर्व के अवसर पर तीर्थ क्षेत्र रामघाट का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट। पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र बांदा राजेश एस0 द्वारा पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह की उपस्थिति में पौष पूर्णिमा पर्व के व्यवस्थाओं को लेकर तीर्थ क्षेत्र रामघाट का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान मेला में लगे सभी अधिकारी/कर्मचारीगण को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने एवं श्रद्धालुओं से विनम्रता पूर्वक व्यवहार करने हेतु बताया गया तथा घाटों पर लगे पुलिस बल को बताया गया कि गहरे पानी में जाने के लिए श्रद्धालुओं को रोके,जो नाव लगे है उनकी सहायता से तत्काल बचाव का कार्य करेंगें । भ्रमण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर अरविन्द कुमार वर्मा,थानाध्यक्ष पहाड़ी प्रवीण कुमार सिंह,थानाध्यक्ष बहिलपुरवा सत्यमपति त्रिपाठी एवं पीआरओ प्रदीप पाल उपस्थित रहें।