पासी समाज के गौरव स्वर्गीय रामदुलारे रावत बप्पा जी की तीसरी पुण्यतिथि उनके समाधि स्थल श्रीकोटवाधाम में पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर।पासी समाज के गौरव स्वर्गीय रामदुलारे रावत बप्पा जी की तीसरी पुण्यतिथि उनके समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार रामू काका ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पिता जी ने पृरे जिले के पासी समाज को परिवार मानकर पूरी जिन्दगी समाज के लोगों को एक सूत्र ने पिरोकर पासी समाज के हक हकूक की लडाई अन्तिम समय तक लडकर न्याय दिलाया। इस परिवार की नई बहु डिम्पल रावत ने कहा कि हम सभी लोग बचपन से आदरणीय बाबा स्वर्गीय रामदुलारे रावत के समाज के लिए किये गये संघर्षों को नाना पूर्व सांसद राम सागर रावत जी से सुनते थे।मेरा सौभाग्य है कि हम उन्ही महापुरुष की पौत्र बहु बनी हूं।इस मौके पर प्रमोद कुमार रावत नन्हा, दिनेश कुमार रावत, मखाना देवी, झगरु प्रसाद गौतम, बृजेश कुमार रावत,छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मोनू रावत एडवोकेट,पप्पू रावत,पीमा रावत एडवोकेट, अजय कुमार रावत एडवोकेट,विक्की रावत,हर्ष रावत,कल्लू डाक्टर निर्मल कुमार रावत श्रीमती गुड़िया देवी,गोल्डी रावत,प्रतिभा रावत प्रीति रावत सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।