नव वर्ष पर कुम्हेड़ी की अंजनी माता के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब

हजारों श्रद्धालुओं ने टेका मत्था उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जिलों से पहुंचे भक्त

नव वर्ष पर कुम्हेड़ी की अंजनी माता के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब

निष्पक्ष जन अवलोकन। अरविन्द कुमार पटेल। ललितपुर।  (महरोनी)। जनपद की तहसील महरोनी के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुम्हेड़ी में स्थित प्रसिद्ध श्री अंजनी माता मंदिर पर नए साल 2026 के पहले दिन भक्ति का अभूतपूर्व संगम देखने को मिला। नए साल के स्वागत में यहाँ उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माता के दर्शन किए और धर्म लाभ अर्जित किया। सुबह से ही लगी रही लंबी कतारें गुरुवार तड़के से ही मंदिर परिसर में भक्तों का आना शुरू हो गया था। कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। घंटे-घड़ियालों की गूंज और माता के जयकारों से पूरा कुम्हेड़ी क्षेत्र गुंजायमान रहा। भक्तों ने माता की विशेष पूजा-अर्चना कर अपने परिवार और क्षेत्र की खुशहाली की मन्नतें मांगी। दो राज्यों की श्रद्धा का केंद्र उल्लेखनीय है कि कुम्हेड़ी स्थित यह मंदिर ललितपुर और मध्य प्रदेश की सीमा के नजदीक होने के कारण दोनों राज्यों के लोगों की आस्था का बड़ा केंद्र है। टीकमगढ़, सागर और ललितपुर जनपद के दूर-दराज गांवों से आए लोगों ने बताया कि वे हर साल माता के आशीर्वाद के साथ अपने नए साल की शुरुआत करते हैं। मेले जैसा रहा नजारा मंदिर परिसर के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। इसी दौरान छोटे बच्चों के लिए खिलौने और मिठाइयों की दुकानें भी आकर्षण का केंद्र रहीं। शाम तक दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा।