दिवंगत उपनिरीक्षक स्व0 गफूर खां के पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर राजकीय सम्मान के साथ दी गयी अन्तिम विदाई

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक सत्यापाल सिंह,क्षेत्राधिकारी नगर अरविन्द कुमार वर्मा,प्रतिसार निरीक्षक रामाशीष यादव,प्रभारी निरीक्षक आरटीसी शिवमूरत यादव,पीआरओ पंकज तिवारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा पुलिस लाइन चित्रकूट में तैनात उपनिरीक्षक स्व0 गफूर खां जिनकी सड़क दुर्घटना में असामयिक मृत्यु हो गई के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर शोक सलामी दी गयी। पुलिस अधीक्षक,अपर पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा स्व0 उपनिरीक्षक के पार्थिव शरीर को कंधा देकर अन्तिम विदाई दी।