त्योहारों के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्रीरोकने हेतु अभियान तेजकर दिया है।

त्योहारों के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्रीरोकने हेतु अभियान तेजकर दिया है।

निष्पक्ष जन अवलोकन फतेहपुर(बाराबंकी)खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने आसन्न त्योहारों के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्रीरोकने हेतु अभियान तेजकर दिया है। शनिवार को खाद्यनिरीक्षक डॉ.अंकिता यादव ने नगर क्षेत्र की खोयामंडी का औचक खोया, पनीर और अन्य दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता की गहन जांच मे दुकानों से खोया के नमूने लेकर विधिवत सीलकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा।उन्होंने दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए कि वे केवल मानकों के अनुरूप ही खाद्य सामग्री बेचें, अन्यथा नियम उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई की जाएगीयदि जांच रिपोर्ट में नमूने फेल पाए जाते हैं, तो संबंधित कारोबारियों के खिलाफ खाद्यसुरक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जुर्माना और अन्य दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।