डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन पर विशेष ध्यान दें.-रितु सुहास

डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन पर विशेष ध्यान दें.-रितु सुहास

निष्पक्ष जन अवलोकन

विनय सिंह

बाराबंकी |नगर के मोहल्ला सत्य प्रेमी नगर स्थित राम सेवक यादव पार्क में सोमवार को स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में  स्थानीय निकाय की अपर निदेशक रितु सुहास आईएएस ने अपने सम्बोधन मे कहा पूरे नगर के अंदर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन पर विशेष ध्यान दिया जाए। हालांकि उन्होंने माना कि नगर के ज्यादातर वार्ड में शत प्रतिशत डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन हो रहा है। लोगों से उन्होंने अपील की घर का कूड़ा नियमित समय से सीधे सफाई कर्मी की गाड़ी में डालें। नगर में एक यूज़ पॉलिथीन मुक्त किया जाना स्वच्छता के लिए जरूरी है। इस अवसर पर उन्होंने सफाई कर्मियों को सम्मानित भी किया  कार्यक्रम की शुरुआत से पहले नगर पालिका अध्यक्ष शीला सिंह ने मुख्य अतिथि को बुके देकर सम्मानित किया तथा क्षेत्रीय सभासद मुक्ता सिंह ने भी  पालिका अध्यक्ष को बुके देकर सम्मानित किया। स्वच्छता मिशन टीम की रिचा कालरा, अग्नि शेखर, आशीष गोस्वामी, वैभव पांडे, प्रदीप कुमार भी थे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अधिशासी अधिकारी संजय कुमार शुक्ला, सभासद मुक्ता सिंह, सभासद प्रतिनिधि देवेंद्र प्रताप सिंह (ज्ञानू), सभासद सादिक हुसैन, सफाई निरीक्षक दीपक कुमार गुप्ता व राजेश विश्वकर्मा, प्रवीण श्रीवास्तव, शशि भूषण सिंह, हरिशंकर रस्तोगी, सहित कई सफाई नायक तथा वार्ड के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।