ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ललितपुर जिलाध्यक्ष सम्राट सिंह को सदस्यता विस्तार में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर बधाई

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ललितपुर जिलाध्यक्ष सम्राट सिंह को सदस्यता विस्तार में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर बधाई

निष्पक्ष जन अवलोकन। अरविंद कुमार पटेल। ललितपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ग्रापए उत्तर प्रदेश के वर्ष 2025 सदस्यता विस्तार महाअभियान में विन्ध्याचल धाम मीरजापुर में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रविवार को संगठन गौरव सम्मान कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजन किया गया जिसमें ललितपुर जनपद के जिलाध्यक्ष सम्राट सिंह ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। संगठन के इस महत्वपूर्ण कार्य में उनकी सक्रिय भागीदारी और समर्पण सराहनीय है। यह खबर संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठकों और सोशल मीडिया अपडेट्स के माध्यम से सामने आई है, जिसमें संगठन के कार्य और सदस्यता अभियान की प्रगति पर चर्चा की गई है। हाल ही में, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह ने सदस्यता अभियान में शिथिलता बरतने वाले जिलों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी, इसी सफलता पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने जिलाध्यक्ष सम्राट सिंह को हार्दिक बधाई दी है और इसे संगठन की एकता और मजबूती का प्रमाण बताया है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि ललितपुर इकाई ने प्रांतीय नेतृत्व के दिशा-निर्देशों का प्रभावी ढंग से पालन किया और जमीनी स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संगठन ने 31 जनवरी 2026 तक सदस्यता अभियान हर हाल में पूरा करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए सभी जिलाध्यक्षों को सक्रिय रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी दौरान जिलाध्यक्ष सम्राट सिंह ने कहा प्रदेश में पाया द्वितीय स्थान.. संगठन के तहसील महामंत्रियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं जो उन्होंने अथक प्रयास करके संगठन को मजबूत बनाया है और इस सम्मान के वास्तविक हकदार भी है इसीलिए ये सम्मान आप सभी को समर्पित करता हूं।