गर्भ के दौरान महिलाएं संतुलित आहार ही ले: डा.जयश्री
निष्पक्ष जन अवलोकन
बदायूं/बिल्सी। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र की करीब 30 से अधिक गर्भवती महिलाओं का टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हे बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए सलाह भी दी। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ जयश्री शर्मा ने गर्भवती महिलाओं को बताया कि गर्भ के दौरान महिलाओं को हमेशा संतुलित आहार लेना चाहिए। इससे बच्चे का विकास काफी तेज गति से होता है। साथ ही मां के लिए किसी तरह की कमजोरी नहीं आती है। इस मौके पर शशिवाला, सुमन शर्मा आदि मौजूद रही।