खेवराजपुर गांव को मिली नई सीसी सड़क, भाजपा नेताओं ने किया लोकार्पण

खेवराजपुर गांव को मिली नई सीसी सड़क, भाजपा नेताओं ने किया लोकार्पण

निष्पक्ष जन अवलोकन राम बाबू मिश्रा रामसनेहीघाट-बाराबंकी। ज़िला पंचायत द्वारा लगभग 15.50 लाख रुपये की लागत से 281 मीटर लंबी खेवराजपुर सम्पर्क मार्ग से खेवराजपुर गांव तक निर्मित सीसी रोड का लोकार्पण भाजपा नेता जवाहर वर्मा व जिला पंचायत सदस्य अभिषेक वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जवाहर वर्मा ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है और अब यह रुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि जैसे हाथों की भाग्य रेखा होती है, उसी तरह ये सड़कें भी क्षेत्र के विकास और उन्नति की भाग्य रेखा हैं, जो नए रास्ते खोलती हैं। आने वाले समय में कोई भी गांव या मजरा ऐसा नहीं रहेगा, जो पक्के मार्ग से न जुड़ा हो। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री की प्रेरणा तथा क्षेत्र के राज्यमंत्री श्री सतीश चंद्र शर्मा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने सतीश शर्मा को एक युवा, मेहनतकश और ईमानदार जनप्रतिनिधि बताते हुए कहा कि वे निरंतर समाज की सेवा और उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में हरिकरन कश्यप, विमलेश पंडित, बंशी लाल रावत, विजय रावत, शिव मगन रावत, प्रवीन यादव, अमरेश, संदीप कश्यप, सियाराम रावत, सुरेंद्र गौतम, विशम्भर, किशन रावत, राम सागर यादव, माया राम यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।