खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारों से पहले खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने हेतु अभियान चलाया। बेलहरा बाजार से करीब 2 क्विंटल कचरी नष्ट कराई,
निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर(बाराबंकी) खाद्य सुरक्षा विभाग ने आगामी त्योहारों से पहले खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए सघन अभियान चलाया। इस दौरान बेलहरा बाजार में करीब 2 क्विंटल कचरी नष्ट कीगई, जिसकी अनुमानित कीमत 6500 रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षाअधिकारी डॉ.अंकिता यादव के नेतृत्व में की गई।टीम ने बेलहरा बाजारस्थित जुनैद किराना स्टोर और राहुल किरानास्टोर पर जांच की,तो कचरी गुणवत्ता खाद्यमानक नहीं मिली।घटियासामग्री उपभोक्ताओं तक न पहुंचे, मौके पर कानूनी प्रक्रिया पूरीकर कचरी को नष्ट करा दिया।उन्होंने बताया कि मिलावटी सामान बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।