उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ रामनगर के अध्यक्ष बने बाबू हनुमंत प्रसाद अवस्थी

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ रामनगर के अध्यक्ष बने बाबू हनुमंत प्रसाद अवस्थी

निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह  बाराबंकी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा विकास खंड रामनगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय ने बाबू हनुमंत प्रसाद अवस्थी को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। इसके साथ ही पवन कुमार मिश्र को मंत्री, प्रदीप कुमार वर्मा को कोषाध्यक्ष तथा  अयोध्या प्रसाद रावत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। संघ नेतृत्व ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे । इस अवसर पर जिला आईटी (मीडिया) प्रभारी दिलीप तिवारी, डॉ. राकेश सिंह, उमा नाथ मिश्रा, डॉ. देवेंद्र कुमार द्विवेदी, श्याम किशोर बाजपेई, चित्रा यादव सहित अनेक सम्मानित शिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।